BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, एमपी.. <<     VIDEO नीमच में पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का.. <<     खरगोन में माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती- पुलिस कप.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खलघाट संजय.. <<     NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई.. <<     NEWS : समता भवन में आज से गूंजेंगे धर्मामृत.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : मेघवाल समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,.. <<     BULLETIN: #नीमच जिले की आज दिनभर की प्रमुख खबरें,.. <<     आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा महाविद्यालय में मनाया कारगिल.. <<     KHABAR : रतलाम के डॉ. महेंद्र बोड़ाना को मिला.. <<     शाजापुर में शादी के नाम पर सनसनीखेज.. <<     NEWS : 2100 मोरिंगा औषधीय पौधों का वितरण, ग्रामीण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच टाउन हॉल में मेघवाल समाज का प्रतिभा.. <<     VIDEO NEWS: "खिलाड़ियों का हक नहीं छीनने देंगे" नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 6:08 pm
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर छात्रावासों में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की खुली पोल, मूलभूत सुविधाओं पर समिति की नजर, कई खामियां आई सामने, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव के निर्देशन में गठित समिति द्वारा शनिवार को जिले के विभिन्न पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य छात्रावासों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना और व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करना रहा।
 
निरीक्षण दल में जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. मांगरिया, जिला संयोजक अनुसूचित जाति कल्याण राकेश राठौर एवं डीपीसी दिलीप व्यास शामिल रहे।

समिति द्वारा पोस्ट मैट्रिक अनु. जाति कन्या छात्रावास नीमच सिटी रोड, पोस्ट मैट्रिक अनु. जाति कॉलेज रोड छात्रावास, पोस्ट मैट्रिक महाविद्यालय छात्रावास तथा पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास भेलियावास का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, कमरों में सीलिंग फैन की उपलब्धता तथा समग्र स्वच्छता का विस्तृत परीक्षण किया गया। कई स्थानों पर पाई गई कमियों को लेकर संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

भीषण गर्मी को देखते हुए समिति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी छात्रावासों में छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त संख्या में कूलर की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके और रहने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो।

निरीक्षण के दौरान समिति ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक एवं आवासीय समस्याओं की जानकारी भी ली। प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE