BREAKING NEWS
REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 6:20 pm
KHABAR : केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का अनोखा अंदाज, ई-रिक्शे की सवारी कर पहुंचे सर्किट हाउस, आमजन से की ये खास अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक आज एक अलग ही अंदाज में नजर आए। जबलपुर प्रवास के दौरान उन्होंने वीआईपी संस्कृति से दूर हटकर आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने के लिए ई-रिक्शे की सवारी की। इस दौरान उनके साथ जबलपुर कलेक्टर भी ई-रिक्शे पर सवार दिखे।


मदन महल से सर्किट हाउस तक का सफर
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक मदन महल रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद लग्जरी गाड़ियों को छोड़ सीधे ई-रिक्शे में बैठ गए। वे मदन महल स्टेशन से रवाना होकर शहर के व्यस्ततम इलाके ‘बड़ा फुव्वारा’ होते हुए सर्किट हाउस पहुंचे। मंत्री और कलेक्टर को एक साथ ई-रिक्शे में सफर करता देख राहगीर और स्थानीय लोग भी हैरान रह गए।


जनता से की खास अपील
इस अनोखी पहल के जरिए केंद्रीय मंत्री ने लोगों को ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान संकटकाल में लोगों को समझदारी दिखाने की जरूरत है। निजी वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। मंत्री ने अपील की है कि हर नागरिक हफ्ते में कम से कम एक दिन अनिवार्य रूप से पब्लिक ट्रांसपोर्ट या ई-रिक्शे जैसे पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग जरूर करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE