BREAKING NEWS
REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 7:37 pm
KHABAR : रक्तदान महादान- कड़वा पाटीदार धर्मशाला में युवाओं ने किया उत्साहपूर्वक रक्तदान, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। सेवा और स्वास्थ्य का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला जब कुशलपुरा स्थित कड़वा पाटीदार धर्मशाला ट्रस्ट की वार्षिक साधारण सभा के दौरान जिला रेड क्रॉस सोसाइटी उज्जैन शाखा के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पाटीदार समाज के युवाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया और कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित कर समाज के सामने सेवा की मिसाल पेश की।

निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी रही आकर्षण का केंद्र-
शिविर की विशेषता यह रही कि यहां रक्त की विभिन्न जांचों के साथ ही हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की जांच भी पूर्णतः निशुल्क की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया और स्वास्थ्य जांच करवाई। रेड क्रॉस जिला शाखा उज्जैन के सचिव अनुराग जैन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था।

युवाओं की सक्रिय भागीदारी-
पाटीदार समाज के युवाओं ने कतारों में लगकर उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदाताओं को उज्जैन जिला चिकित्सालय की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

अधिकारियों की उपस्थिति- 
कार्यक्रम में जिला रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष राजेंद्र झालानी, कोषाध्यक्ष विजेंद्र वर्मा तथा सचिव अनुराग जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

आभार एवं सम्मान-
कार्यक्रम के समापन पर पाटीदार समाज धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष रामेश्वर गामी और प्रेम नारायण पाटीदार ने शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं पैथोलॉजी टीम का शाल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE