तराना। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेता डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बजरंग दल का प्रशिक्षण वर्ग खंडवा स्थित वैदिक गुरुकुल अकैडमी, बुरहानपुर रोड पर 18 मई से 23 मई तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में मालवा क्षेत्र के पांच जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
वर्ग में केंद्रीय संयुक्त मंत्री प्रदीप गोर का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान मालवा प्रांत महामंत्री किशोर यादव, संगठन महामंत्री संजय यादव, प्रांत कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार, प्रांत मंत्री देवेंद्र आंजना एवं प्रांत महामंत्री भूपेंद्र पाटीदार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण वर्ग से लौटने पर तराना में सीएम राइज स्कूल के सामने स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में उज्जैन जिला उपाध्यक्ष बहादुर पटेल, नरेंद्र नायक, माखन चांदना, रोहित बैरागी, अर्जुन सिंह, कमल गुर्जर एवं आशीष बैरागी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संतोष पाटीदार, विजेंद्र सिंह, चरण सिंह, फूल सिंह, रोहित गुर्जर, माधव पाटीदार, समर पटेल, जिगर गुर्जर एवं आयुष पाटीदार का हार-फूल पहनाकर एवं मुंह मीठा कर सम्मान किया गया।