BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2026, 2:49 pm
KHABAR : भोपाल से नोएडा जाना हुआ और आसान, 1 जुलाई से शुरू होगी इंडिगो की सीधी फ्लाइट, शुरू हुई बुकिंग, जानें समय और किराया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपालवासियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी भोपाल से अब नोएडा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश की यात्रा पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक होने जा रही है। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने भोपाल से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 1 जुलाई से सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है, इस नई फ्लाइट सेवा से व्यापार, नौकरी और पढ़ाई के लिए उत्तरप्रदेश जाने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।


शुरुआती किराया 4662 रुपए
इंडिगो की यह फ्लाइट रोजाना संचालित होगी। फ्लाइट नंबर 6ई 7654 शाम 7ः40 बजे भोपाल एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और रात 9ः25 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वही वापसी में फ्लाइट नंबर 6ई 7653 शाम 5ः20 बजे जेवर से रवाना होकर शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेगी। करीब 1 घंटा 45 मिनट की इस यात्रा के लिए शुरुआती किराया 4662 रुपए रखा गया है।


भोपाल की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत
यह सेवा 78 सीट वाले एटीआर 72 विमान से संचालित की जाएगी। नई फ्लाइट शुरू होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शहरों तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। अब यात्रियों को दिल्ली होकर लंबा सड़क या रेल सफर तय नही करना पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी और भोपाल की हवाई कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE