BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<     KHABAR : वक्फ कमेटी ने प्रस्तुत किया उपलब्धियों.. <<     BIG VIDEO: हॉस्टल के खाने में निकले जिंदा कीड़े!.. <<     KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना ने आला उमरोद में शासकीय.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ मुस्लिम समाज का विरोध,.. <<     REPORT : महिला स्वयं सहायता समूहों के पीडीएस.. <<     शाजापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात:.. <<     KHABAR : शाजापुर में ‘बहुजन भाईचारा बनाओ यात्रा’.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व.. <<     BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में प्रस्तावित श्री खाटू श्याम.. <<     BIG VIDEO: Jamghat में मौत का खौफनाक खेल! ब्रेक फेल होते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2026, 10:28 am
BIG NEWS : शिक्षा का मंदिर बने, लेकिन खेल मैदान भी बचे, संवाद से निकले समाधान, सीएम राइज स्कूल का निर्माण जरूरी, पर क्रमांक-2 मैदान के भविष्य पर भी हो व्यापक विचार, पढ़े दिलीप छाजेड़ की कलम से

Share On:-

नीमच। शिक्षा किसी भी राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को तैयार करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में सीएम राइज स्कूलों का निर्माण किया जा रहा है। यह पहल निश्चित रूप से स्वागत योग्य है और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लेकिन नीमच में प्रस्तावित सीएम राइज स्कूल के निर्माण को लेकर क्रमांक-2 पीएमश्री स्कूल के खेल मैदान को लेकर भी शहर में चर्चा और विरोध सामने आ रहा है। ऐसे में विकास और खेलकृदोनों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाते हुए समाधान तलाशना समय की आवश्यकता है।

क्रमांक-2 मैदान शहर के लिए क्यों महत्वपूर्ण?
क्रमांक-2 पीएमश्री स्कूल का मैदान शहर के मध्य स्थित है और लंबे समय से विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए उपयोग होता रहा है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन में भी इस मैदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इसके अलावा शहर के अनेक बच्चे और युवा प्रतिदिन यहां विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। मैदान की स्थिति और शहर के बीचोंबीच इसकी उपयोगिता को देखते हुए खेल प्रेमियों तथा आम नागरिकों का इसके संरक्षण को लेकर चिंता जताना स्वाभाविक है।

विकास का विरोध नहीं, विकल्पों पर भी हो विचार
सीएम राइज स्कूल का निर्माण शहर के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है। इसलिए इसका विरोध विकास के विरोध के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। लेकिन जिस स्थान पर स्कूल निर्माण का प्रस्ताव है, वहां मैदान के आकार और उपयोगिता पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी एक बार गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

शहर में स्कूल निर्माण के लिए अन्य संभावित स्थानों पर भी विचार किया जा सकता है। कनावटी, ग्वालटोली, राज पैलेस के पीछे सहित अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध शासकीय भूमि और संभावित विकल्पों का प्रशासनिक एवं तकनीकी स्तर पर परीक्षण किया जा सकता है।

शहर में दशहरा मैदान, राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम, मेहता स्टेडियम, कोठी स्कूल मैदान एवं कॉलेज परिसर में मैदान उपलब्ध हैं, लेकिन प्रत्येक स्थान की अपनी सीमाएं और उपयोगिता है। दशहरा मैदान अतिक्रमण की समस्या से प्रभावित है, जबकि कुछ अन्य मैदान शहर से दूरी के कारण बड़े सरकारी एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए उतने सुविधाजनक नहीं हैं। ऐसे में क्रमांक-2 मैदान की वर्तमान उपयोगिता को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

बातचीत से निकले ऐसा समाधान, जिसमें किसी की हार न हो
इस पूरे विषय को प्रतिष्ठा या अहम का मुद्दा बनाने के बजाय शहर के सभी समाजजनों, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को साथ बैठकर संवाद करना चाहिए।

मुद्दा केवल स्कूल और मैदान का नहीं, बल्कि नीमच की आने वाली पीढ़ी के भविष्य का है। एक ओर बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए आधुनिक सीएम राइज स्कूल चाहिए, वहीं दूसरी ओर स्वस्थ और सक्रिय जीवन के लिए खेल मैदान भी आवश्यक हैं। इसलिए ऐसा रास्ता तलाशना होगा, जिसमें शिक्षा का मंदिर भी बने और खेल मैदान का महत्व भी सुरक्षित रहे।

जनप्रतिनिधियों से समाधान की अपेक्षा
नीमच की जनता ने अपने जनप्रतिनिधियों पर विश्वास जताया है। शहर की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और उनका सर्वसम्मत समाधान निकालना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी है।

इसलिए अपेक्षा है कि इस विषय पर सभी पक्षों से चर्चा कर व्यवहारिक और दूरदर्शी निर्णय लिया जाए। यदि किसी वैकल्पिक स्थान पर सीएम राइज स्कूल का निर्माण संभव हो तो उसका परीक्षण किया जाए और यदि वर्तमान स्थान ही उपयुक्त पाया जाता है तो खेल गतिविधियों और मैदान की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जाए।

समाधान ऐसा हो, जिसमें न शिक्षा की हार हो और न खेल मैदान की- बल्कि जीत नीमच की जनता और आने वाली पीढ़ी की हो।

भारत माता की जय। वंदे मातरम्। जय श्री राम।

दिलीप छाजेड़
पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जिला नीमच

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE