BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2026, 12:05 pm
KHABAR : नीमच में सवर्ण समाज ने आरक्षण नीति के खिलाफ उठाई आवाज, प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। समस्त सवर्ण समाज जिला नीमच की ओर से आरक्षण व्यवस्था एवं यूजीसी, एससी-एसटी से जुड़े प्रावधानों को लेकर विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण समाज ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने की मांग उठाई।

ज्ञापन में सवर्ण समाज की ओर से कहा गया कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को लेकर समाज के एक वर्ग में असंतोष है। समाज ने मांग की कि आरक्षण का लाभ जातिगत आधार के बजाय आर्थिक और जरूरत के आधार पर सभी जाति, वर्ग एवं धर्म के कमजोर और जरूरतमंद लोगों को दिया जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि देश में समानता और सबका साथ, सबका विकास की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें जरूरतमंद लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर सहायता मिल सके। सवर्ण समाज ने आरक्षण एवं संबंधित कानूनों की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में सवर्ण समाज की युवा पीढ़ी में बढ़ते असंतोष का भी उल्लेख किया गया। समाज ने सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकालने की अपील की, ताकि सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बना रहे।

इसके साथ ही जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे सवर्ण समाज के लोगों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर भी विरोध जताया गया। ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों के साथ लाठीचार्ज एवं पुलिस की कथित ज्यादती बंद करने की मांग की गई।

सवर्ण समाज ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर इसे आर्थिक आधार पर लागू करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा समाज के सभी वर्गों के बीच समानता और सामाजिक समरसता कायम रखने के लिए प्रभावी पहल की जाए।

ज्ञापन समस्त सवर्ण समाज जिला नीमच की ओर से सौंपा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE