BREAKING NEWS
NEWS : त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में पहुंची फरियाद, कलेक्टर के.. <<     KHABAR : आधार सेवाओं के लिए डाकघरों में लगेगा.. <<     KHABAR : जनता की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान,.. <<     KHABAR : जामा मस्जिद से निकला जश्ने ईद.. <<     KHABAR : शहर में जलभराव से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप,.. <<     KHABAR : खेल मैदान बचाने आप का कल प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : नीमच ने फिर लहराया परचम, 12 स्वर्ण और 8 रजत.. <<     KHABAR : समाजसेवी डॉ. दयाल की सुपुत्री नेहा को.. <<     NEWS : वीरांगना विद्युलता लोधा के बलिदान दिवस पर.. <<     REPORT : जिला पंचायत सीईओ ने जिला चिकित्सालय का.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के गंगरार में चोरों का बड़ा खेल.. <<     BIG NEWS : छोटीसादड़ी से प्रतापगढ़ तक तलाश, आखिर.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति.. <<     रामपुरा में अकीदत और उत्साह के साथ निकला.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ निकला भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2026, 10:35 am
KHABAR : त्योहारों के समय गरीबों के हक के राशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस नेता विकास यादव गोलू ने राशन वितरण में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया, डीएसओ ने एक दिन में व्यवस्था सुधारने का दिया आश्वासन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच शहर की राशन दुकानों पर खाद्यान्न वितरण में कथित अनियमितताओं और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को लेकर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं स्थानीय नेता विकास यादव गोलू ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) आर.एन. दिवाकर से फोन पर चर्चा की। उन्होंने त्योहारों के समय पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।

फोन पर हुई चर्चा के दौरान विकास यादव गोलू ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों के समय पात्र गरीब परिवारों को उनके हिस्से का खाद्यान्न समय पर नहीं मिलना गंभीर विषय है। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की।

उन्होंने डीएसओ से सवाल उठाते हुए कहा कि शासन की खाद्यान्न वितरण संबंधी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आगामी शासकीय अवकाशों एवं त्योहारों को देखते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही से आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एक दिन में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन-
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसओ आर.एन. दिवाकर ने व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में एक दिन के भीतर सुचारू रूप से राशन वितरण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में पूर्व में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी पत्र भेजकर नीमच शहर के राशन उपभोक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। पत्र के माध्यम से राशन वितरण व्यवस्था में सुधार एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई थी।

कांग्रेस नेता विकास यादव गोलू ने कहा कि आम नागरिकों और गरीब परिवारों के हक के राशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राशन का वितरण पारदर्शी तरीके से समय पर हो, इसके लिए प्रशासन की व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE