खनियाधाना। केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का खनियांधाना का दौरा इस दौरान वे खनियांधाना एवं पिछोर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमि पूजन तथा स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त को सुबह 11.30 बजे ग्राम अछरौनी पहुंचें, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अछरौनी और सब-स्टेशन ग्राम चमरौआ का लोकार्पण किया। इसके पश्चात वे बामौरकलां पहुंचकर नवनिर्मित उप तहसील बामौरकलां एवं ग्राम पिपरा सब-स्टेशन का लोकार्पण किया। इसके बाद खनियांधाना में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया । ग्राम धपौरा से तेरई रोड एवं ग्राम भगारी से रामपुरा-टपरन रोड का भूमि पूजन किया।