BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2026, 6:11 pm
KHABAR : पिपलिया स्टेशन शासकीय स्कूल में नई शाला प्रबंधन समिति गठित, शांतिलाल लकुम अध्यक्ष और कलावती पाठक उपाध्यक्ष मनोनीत, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया स्टेशन। एकीकृत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिपलिया स्टेशन में शासन के नवीन दिशा-निर्देशों के तहत 27 अगस्त 2026 को 21 सदस्यीय नवीन शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति में शांतिलाल लकुम को अध्यक्ष एवं कलावती पाठक को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

समिति में नगर परिषद उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा को संरक्षक तथा समाजसेविका दीपिका सोलंकी एवं स्थानीय पार्षद चेतना पोरवाल को मार्गदर्शक मनोनीत किया गया।

सदस्यों के रूप में ललित कुमार सोलंकी, मुकेश पोरवाल ‘निडर’, लक्ष्मी डांगी, निर्मल कुमार सुनार्थी, अंजुम शाह, जया जैन, मीनाक्षी मोड, श्यामलाल लकुम, जगदीश मेघवाल, स्वप्निल ओझा, भगवतीलाल गहलोत, पी.एल. चौहान, पंकज बामणिया, रमेश मालवीय, गोपाल कच्छावा सहित अन्य को मनोनीत किया गया।

शाला प्रबंधन समिति के पदेन सचिव एवं संस्था के प्राचार्य बी.आर. सिसोदिया ने नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शासन के नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से संस्था, विद्यार्थियों एवं राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को संस्थाहित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक निर्मल कुमार सुनार्थी ने किया। नवगठित समिति के सदस्यों का स्वागत कर विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। यह जानकारी शाला प्रबंधन समिति के सदस्य मेजर गोपाल कच्छावा ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE