नीमच। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा पंचायत उप निर्वाचन-2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नीमच जिले की संबंधित ग्राम पंचायतों, निर्वाचन क्षेत्रों एवं वार्डों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह आचार संहिता निर्वाचन परिणाम की घोषणा होने तक प्रभावी रहेगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को आदेश जारी कर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, आचार संहिता लागू होने के साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश प्रभावी रहेंगे। सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।