BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2026, 1:17 pm
BIG NEWS : बीजेपी एससी मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 56 नेताओं को मिली प्रदेश कार्यसमिति में जगह, छात्रावास और सोशल मीडिया का प्रभार भी तय, नीमच में मिली इन्हें जिम्मेदारी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश कार्यसमिति समेत विभिन्न जिम्मेदारियों पर 56 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से नियुक्तियों की सूची जारी की है। नई सूची में प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के साथ प्रदेश कार्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी, सह सोशल मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, छात्रावास संपर्क प्रभारी और स्व-सहायता समूह प्रभारी की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य:
मुरैना से महेश जाटव और मुकेश जाटव, भिंड से धरम सिंह भार्गव व बाबूलाल टैगोर, ग्वालियर नगर से अरविंद बैदौरिया, अर्जुन जाटव, महेश आर्य व मानवेन्द्र मौर्य (मोनू), श्योपुर से पूर्ण आर्य व दीपकराज वाल्मीकि, शिवपुरी से सुभाष जाटव, सागर से लता साकवार व मूलचंद उर्रिया, छतरपुर से नीरज जाटव, सीधी से राजीव मौर्य व हरिकेश साकेत, जबलपुर नगर से बलराज सोनकर व गोपाल अहिरवार, जबलपुर ग्रामीण से राम महोबिया, कटनी से शिवकुमार चौधरी, छिंदवाड़ा से नितिन डेहरिया, नर्मदापुरम से राजकुमार मकोरिया, हरदा से अरविंद सौदे, भोपाल नगर से डॉ. पंकज कुमार, रायसेन से नेहा आदित्य चावला व जगदीश अहिरवार, विदिशा से सोना सप्रे व राजेश प्रभाकर तथा सीहोर से रवि नागले को जिम्मेदारी मिली है।

राजगढ़ से दिनेश जाटव, इंदौर नगर से दानवीर नरवले व अर्जुन सावले, इंदौर ग्रामीण से महेश गेहलोत व जितेंद्र जटिया, धार से दिनेश बामनिया, बुरहानपुर से राजकुमार बाघ, खरगोन से लच्छीराम नागरे, सुंदरलाल वारसे व एन.एस. सोलंकी, बड़वानी से सुखदेव भोसले व किशोर वर्मा, उज्जैन नगर से मनोज मालवीय व प्रकाश गोमे, उज्जैन ग्रामीण से डॉ. मदन चौहान, प्रकाश जटिया व बबलीलाल मालवीय को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

इसी क्रम में शाजापुर से अमित उदय, कंदन जाटव, दिनेश परमार और चंदन सिंह सौराष्ट्र, आगर से प्रभुराम मालवीय व प्रकाश जाटव, रतलाम से नंदकिशोर डुबवाड़ा व योगेश कैथवास, मंदसौर से जितेंद्र अटवाल और नीमच से ओमप्रकाश मेघवाल को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।

अन्य संगठनात्मक जिम्मेदारियां:
प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा गणपत लाल डाबी को दी गई है। वहीं भोपाल संभाग प्रभारी डॉ. जगदीश चौहान, नर्मदापुरम संभाग प्रभारी राकेश सिंह कुचबंदिया और शहडोल संभाग प्रभारी अमित कछवाहा बनाए गए हैं।

सह सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी क्षितिज (बाबी) मालवीय तथा सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी रामस्वरूप अहिरवार को सौंपी गई है।

छात्रावास संपर्क प्रभारी के रूप में दीपक कुमार भन्नारे को नियुक्त किया गया है। उनके साथ कमलकांत राजोरिया, दुर्गेश (कालू) चौहान, मनीषा मंगेश रमपुरिया और सरिता मालवीय को सह-प्रभारी बनाया गया है।

वहीं स्व-सहायता समूह प्रभारी बरखा वर्मा को बनाया गया है। पुष्पा चौहान और पार्वती तामिया को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा एससी मोर्चा की नई नियुक्तियों को संगठनात्मक विस्तार और विभिन्न मोर्चा गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE