बड़ीसादड़ी। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अन्य साथी को नामजद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बोहेड़ा निवासी सतीश पिता केदारमल काबरा ने 30 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दी थी कि बोहेड़ा गांव में डूंगला रोड स्थित भूत बावजी मंदिर में लोहे का दान पात्र लगा हुआ है। 29 अगस्त की रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में प्रवेश कर दान पात्र के ताले तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के पहुंच जाने के कारण वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके। रिपोर्ट में मंदिर में पूर्व में भी चोरी की घटनाएं होने की जानकारी दी गई थी।
रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 214/2026 में धारा 305(ए), 62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
सीसीटीवी और तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गजेंद्र सिंह एवं पुलिस उप अधीक्षक बड़ीसादड़ी हरिशचंद्र सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने बोहेड़ा, बांसी एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी सहायता से संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार राजू उर्फ राजमल मोग्या, सूरज भील एवं उनके एक अन्य साथी की वारदात में संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने राजू उर्फ राजमल मोग्या एवं सूरज भील को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य साथी को नामजद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी-
राजू उर्फ राजमल पिता सुखलाल मोग्या, निवासी पारलिया, थाना बड़ीसादड़ी, जिला चित्तौड़गढ़।
सूरज पिता प्रकाश भील, निवासी पारलिया, थाना बड़ीसादड़ी, जिला चित्तौड़गढ़।
राजू के खिलाफ 11 मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ राजमल के खिलाफ पूर्व में चोरी के 10 प्रकरण तथा आर्म्स एक्ट का एक प्रकरण दर्ज है। ये मामले न्यायालय में विचाराधीन बताए गए हैं।
पुलिस टीम-
कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक झामेश्वर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मीलाल, कांस्टेबल बाबूलाल (521), श्रवण कुमार (604), अचलाराम (640) एवं रूपाराम (1684) शामिल रहे।