BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2026, 11:41 am
BIG NEWS : नीमच के ग्वालटोली क्षेत्र में दर्दनाक घटना, रात में कमरे में सोने गया था संजय, जब सुबह चाय देने पहुंची भाभी तो माजरा देख उड़ गए होश, भनक लगते ही दौड़े परिजन, घर के बाहर लगी लोगों की भीड़, अब खाकी जुटी जांच में, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कैंट थाना क्षेत्र के ग्वालटोली स्थित कुमार मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। 35 वर्षीय संजय पिता ताराचंद ग्वाला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला, जब उसकी भाभी संतोष रोजाना की तरह सुबह चाय लेकर कमरे में पहुंचीं। संजय को पंखे से लटका देख उनके होश उड़ गए।

परिजनों के अनुसार संजय गुरुवार शाम करीब 6 बजे अपने कमरे में गया था। वह कमरे में अकेला था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उसकी भाभी संतोष चाय लेकर कमरे में पहुंचीं, तो संजय पंखे से प्लास्टिक की नली के फंदे से लटका मिला। उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था।

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं-
संजय ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE