नीमच। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जावद में प्रशिक्षण सत्र 2026 के लिए रिक्त सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ राउंड के तहत सीधे प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महानिदेशालय प्रशिक्षण, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार प्रवेश की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
आईटीआई में कुल 17 रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इनमें COPA की 11, वेल्डर की 5 और मैकेनिक मोटर व्हीकल की 1 सीट शामिल है।
नवीन पंजीयन एवं प्रोफाइल में त्रुटि सुधार के लिए ऑनलाइन पोर्टल सक्रिय है। अभ्यर्थी 5 सितंबर को सुबह 11 बजे से च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। एक आईटीआई में एक ट्रेड का चयन कर 50 रुपए ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद च्वाइस लॉक की जा सकेगी।
सीट आवंटन के बाद उसी दिन मूल प्रमाण-पत्रों एवं उनकी दो-दो छायाप्रतियों के साथ आईटीआई जावद में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संस्था परिसर में हेल्पडेस्क एवं काउंसलिंग सेंटर भी उपलब्ध रहेगा।