नीमच। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), जावद में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इसमें टाटा मोटर्स सहित गुजरात की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
प्लेसमेंट ड्राइव में 12वीं पास एवं आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। मोटर मैकेनिक व्हीकल, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नीशियन मेकाट्रॉनिक्स और मेंटेनेंस मैकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।
दस्तावेजों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी-
इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हो सकते हैं। संस्था की ओर से उपलब्ध लिंक और क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी दी जाएगी।
आईटीआई प्रबंधन ने अधिक से अधिक पात्र युवाओं से प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।