BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2026, 6:28 pm
BIG NEWS : खातेगांव पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, लाड़ली बहनों से बंधवाएंगे राखी, महिला सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम, मंच पर सिर्फ महिला अतिथियों को जगह, 30 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण, पढे़ खबर 

Share On:-

खातेगांव। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को खातेगांव पहुंचे। वे यहां महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वे लाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे और उनसे संवाद भी करेंगे।


शिवराज सिंह चौहान खातेगांव में करीब चार घंटे रुकेंगे। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम की विशेषता यह है कि महिला सशक्तिकरण को समर्पित आयोजन में मंच पर केवल महिला अतिथियों को ही स्थान दिया गया है।


30 महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खातेगांव में 30 दिवसीय निरूशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। प्रशिक्षण बैंक ऑफ इंडिया स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवास द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के सहयोग से दिया जाएगा।


प्रशिक्षण में 30 महिलाओं को महिला वस्त्र निर्माण और सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कपड़ों की माप, कटिंग, विभिन्न प्रकार के टांके, फिनिशिंग और क्वालिटी चेक जैसी तकनीकी जानकारी दी जाएगी।


इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने, व्यवसाय को आगे बढ़ाने और उसे बेहतर तरीके से संचालित करने की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को हुनर देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना है।


23 होनहार विद्यार्थियों को बांटेंगे लैपटॉप
कार्यक्रम के बाद शिवराज सिंह चौहान इंद्रप्रस्थ गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे 23 होनहार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित करेंगे और विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE