नीमच। शिक्षक दिवस के अवसर पर नीमच सिटी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा और शिक्षकों के प्रति सम्मान का भाव नजर आया। छात्राओं ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर उनके मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.के. डबकरा रहे। विद्यालय के प्राचार्य बी.के. बनौधा ने संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों हेमलता वर्मा, ज्योति नागर, तृप्ति श्रीमाल, मधुलिका शर्मा एवं भारतसिंह परिहार का सम्मान किया।
शिक्षक विद्यार्थियों को देते हैं जीवन की दिशा-
मुख्य अतिथि एन.के. डबकरा ने शिक्षक-शिष्य संबंधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य को दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर शिक्षक राघवेन्द्र व्यास एवं प्रवीण वैद्य ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मधुलिका शर्मा ने किया। अंत में हेमलता वर्मा ने आभार व्यक्त किया।