BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2026, 3:15 pm
NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स एवं चंदेरिया सीमेंट वर्क्स में नौ दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन, कलश यात्रा के साथ हुआ श्री रामकथा के शुभारंभ, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चंदेरिया। बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड की बिरला सीमेंट वर्क्स एवं चंदेरिया सीमेंट वर्क्स, चंदेरिया इकाई द्वारा  आयोजित रामकथा में  वाराणसी के मानस रत्न डॉ. श्रीनाथ जी मिश्र के पौत्र प्रख्यात कथावाचक श्रद्धेय पंडित आशीष मिश्र के मुखारविंद से नौ दिवसीय श्री रामकथा का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 5 सितंबर से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस श्री रामकथा का शुभारंभ  भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।

इकाई प्रमुख जयंत कांडपाल की देखरेख में कलश यात्रा पीपलेश्वर महादेव मंदिर, माधव नगर सेक्टर-2 से प्रारंभ होकर माधव नगर सेक्टर-1 स्थित बैडमिंटन हॉल, कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव एवं उल्लास के साथ कलश यात्रा में सहभागिता की।

कथा स्थल पर श्री रामकथा का विधिवत वाचन किया जा रहा है,। इस अवसर पर इकाई प्रमुख कांडपाल ने कहा कि श्री रामकथा केवल कथा श्रवण का अवसर नहीं, बल्कि जीवन में मर्यादा, संस्कार, सेवा, समर्पण एवं सदाचार को आत्मसात करने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन का लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस वर्ष आयोजित श्री रामकथा में भगवान श्री हनुमान जी के चरित्र का विशेष रूप से वर्णन किया जा रहा है। प्रथम दिवस श्रद्धेय पंडित आशीष मिश्र ने अपनी ओजस्वी एवं भावपूर्ण वाणी से हनुमान चरित्र के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा, समर्पण, विनम्रता एवं प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट आस्था का संदेश दिया। कथा के दौरान पूरा कथा परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आया।

श्री रामकथा के प्रथम दिवस संस्थान के सैकड़ों अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं श्रमिकगण अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ एवं चंदेरिया शहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ श्रीराम नाम का स्मरण करते हुए आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।


इस अवसर पर इकाई प्रमुख जयंत कांडपाल, वरिष्ठ गणमान्य नागरिक सत्यनारायण भट्ट, सत्यनारायण चेचानी, सुरेश पंचोली सहित संस्थान के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE