चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ लोकसभा सांसद सी.पी. जोशी ने पवन पटवारी को सांसद के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया है। सांसद जोशी ने पवन पटवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे सांसद कार्यालय एवं चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, जनहित के विषयों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी मीडिया और आमजन तक प्रभावी एवं तथ्यात्मक रूप से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। सांसद कार्यालय और मीडिया के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय से क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाया जा सकता है।
नवनियुक्त सांसद प्रवक्ता पवन पटवारी ने सांसद सी.पी. जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।