BREAKING NEWS
BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<     KHABAR : कपास-तुवर के खेतों में छिपा रखा था गांजे.. <<     BIG NEWS : नीमच के मशहूर हनुमान चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और धनु राशि वालों का बढ़ेगा.. <<     BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2026, 3:29 pm
BIG REPORT : पिपलियामंडी में दीये बनाने वाले प्रजापत परिवारों का सम्मान, बढ़ती लागत के बीच सस्ती बिजली और मुफ्त चाक की मांग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। दीपावली के अवसर पर पिपलियामंडी में वर्षों से पुश्तैनी रूप से मिट्टी के दीये बनाने वाले प्रजापत परिवारों का सम्मान किया गया। इस दौरान परिवारों ने बढ़ती बिजली और मिट्टी की कीमतों से बढ़ रही लागत की समस्या बताते हुए सरकार से राहत की मांग की।

जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा, दिनेश गुप्ता काचरिया और भेरूपप्पू गुर्जर सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कुंदा बा क्षेत्र में दीये तैयार कर रहे प्रजापत परिवारों के बीच पहुंचे। यहां हेमराज, भगवान और सुंदर प्रजापत सहित परिवार के सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

डेढ़ रुपए में बिकता है दीया, बढ़ रही लागत-
प्रजापत परिवारों ने बताया कि महंगी बिजली और मिट्टी की बढ़ती कीमतों के कारण दीये तैयार करने की लागत लगातार बढ़ रही है। उनके अनुसार एक दीया करीब डेढ़ रुपए में बिकता है, जबकि लागत और मेहनत के अनुपात में आमदनी कम होने के कारण यह पुश्तैनी काम अब मुश्किल होता जा रहा है।

परिवारों ने बताया कि इस वर्ष दीपावली के लिए करीब 40 से 45 हजार मिट्टी के दीये तैयार करने का लक्ष्य रखा है। यह काम उनके परिवारों में पीढ़ियों से चला आ रहा है, लेकिन लगातार बढ़ती लागत के कारण इसे जारी रखना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।

दो महीने सस्ती बिजली और मुफ्त चाक की मांग-
प्रजापत परिवारों ने सरकार से दीपावली के दौरान दो महीने तक सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही बीपीएल राशन कार्ड में प्राथमिकता देने और दीये बनाने के लिए चाक मुफ्त उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। परिवारों का कहना है कि सरकारी स्तर पर सहायता मिलने से उन्हें पुश्तैनी काम को आगे बढ़ाने में राहत मिलेगी और मिट्टी के दीये बनाने का पारंपरिक व्यवसाय जारी रखा जा सकेगा।

बाजार बैठक शुल्क नहीं लेने की मांग-
कांग्रेस नेता दिनेश गुप्ता काचरिया ने कहा कि दीपावली पर लोगों को स्थानीय कारीगरों से मिट्टी के दीये खरीदने चाहिए, जिससे इन परिवारों को आर्थिक सहयोग और प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि बाजार में मिट्टी के दीये बेचने वाले इन परिवारों से बाजार बैठक शुल्क नहीं लिया जाए।

कलेक्टर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल-
जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही कलेक्टर दिव्यांक सिंह से मुलाकात करेगा। इस दौरान प्रजापत परिवारों की समस्याओं और उनकी मांगों को प्रशासन के सामने रखा जाएगा तथा समाधान की मांग की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE