नीमच। अवैध शराब के निर्माण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामपुरा पुलिस ने ग्राम आमलिया में दबिश देकर करीब 400 लीटर लहान बरामद किया। पुलिस ने मौके पर ही लहान को नियमानुसार नष्ट कर दिया। वहीं, अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब का परिवहन करते हुए एक आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 10 लीटर शराब जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल और प्रभारी एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक निलेश सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम आमलिया में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी महेश पिता रामनिवासी मेघवाल (38), निवासी रामपुरा, के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश सोलंकी सहित रामपुरा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।