BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2026, 11:06 am
KHABAR : भादवामाता मंडल के युवा नेता दुष्यंत पुरोहित बने सांसद प्रतिनिधि, सांसद सुधीर गुप्ता ने शासकीय आईटीआई नीमच की संस्था प्रबंधन समिति के लिए किया नामांकित, वर्तमान में किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी की संभाल रहे हैं जिम्मेदारी, पढ़े पंडित रतन शर्मा की खबर 

Share On:-

नीमच। भादवामाता मंडल के युवा नेता दुष्यंत पुरोहित (राजपुरिया) को सांसद प्रतिनिधि के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद सुधीर गुप्ता ने उन्हें शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), नीमच की संस्था प्रबंधन समिति (इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी) के लिए अपना प्रतिनिधि नामांकित किया है।

इस संबंध में सांसद सुधीर गुप्ता ने संस्था के प्राचार्य को पत्र लिखकर दुष्यंत पुरोहित का नाम प्रस्तावित किया और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

दुष्यंत पुरोहित वर्तमान में किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। पार्टी संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण के चलते वे विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान भी वे पार्टी के लिए मेहनत और लगन से कार्य करते नजर आते हैं।

उनके सांसद प्रतिनिधि नामांकित होने पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। इसे संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका और जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE