BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2026, 5:45 pm
BIG NEWS : पुलिस की कार्रवाई से नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा वार, स्कॉर्पियो में भरकर ले जाया जा रहा था इतना किलो अवैध मादक पदार्थ, मौके से चालक फरार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी एवं भूपालसागर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 458 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है। पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास करने वाला चालक वाहन को बूल गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं डीएसपी कपासन के सुपरविजन में सोमवार मध्यरात्रि को यह कार्रवाई की गई। भूपालसागर थानाधिकारी रणजीत सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम बबराना-बूल मार्ग पर नाकाबंदी कर रही थी।

नाकाबंदी तोड़कर भागी स्कॉर्पियो, स्टॉप स्टिक से किया पंचर-
नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी वहां पहुंची। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर गाड़ी भगाने लगा। पुलिस ने स्टॉप स्टिक का उपयोग कर वाहन के टायर पंचर कर दिए। इसके बाद चालक बूल गांव के बाहर पंचर हालत में स्कॉर्पियो छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। वह झाड़ियों में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

वाहन से 458 किलो डोडाचूरा बरामद-
पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो गाड़ी और उसमें रखा 458 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर लिया। पुलिस अब इस मामले में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों की पहचान और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम रही शामिल-
कार्रवाई में भूपालसागर थाना पुलिस की ओर से थानाधिकारी रणजीत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक तेजमल, कांस्टेबल पीराराम, राधेश्याम, माधवलाल, प्रधान, भरत एवं चालक अक्षय शामिल रहे।

वहीं, डीएसटी टीम में हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, राजदीप सिंह तथा कांस्टेबल दुर्गाराम, विक्रम और दीपक ने कार्रवाई में भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE