BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2026, 6:14 pm
BIG NEWS : डकैती की साजिश, पिस्टल, जिंदा कारतूस और धारदार चाकू..., बड़ीसादड़ी पुलिस के पुराने मामले में बड़ा खुलासा, 15 हजार का इनामी आरोपी उदयपुर से चढ़ा खाकी के हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डकैती की योजना बनाने के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को एटीएस यूनिट उदयपुर और थाना बड़ीसादड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिष बक्ष उर्फ चावल उदयपुर में रह रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और लूट सहित कुल 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस को देखकर खेतों की ओर भागे थे आरोपी-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 3 अगस्त 2026 को थाना बड़ीसादड़ी पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पारलिया-कीरतीपुरा रोड स्थित पानी की टंकी के पास एक टोयोटा इटियॉस कार में पांच व्यक्ति डकैती की योजना बनाते हुए मिले। पुलिस टीम को देखकर आरोपी खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी आहीद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य मौके से फरार हो गए।

कार से पिस्टल, कारतूस और धारदार चाकू बरामद-
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से एक धारदार छुरेनुमा चाकू, एक देशी पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियारों और कार को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी थी।

उदयपुर से पकड़ा गया 15 हजार का इनामी अभियुक्त-
प्रकरण में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अनिष बक्ष उर्फ चावल पुत्र करीब बक्ष, उम्र 35 वर्ष, निवासी कोटड़ा, जिला उदयपुर, हाल निवासी सूरजपोल, उदयपुर को एटीएस यूनिट उदयपुर और थाना बड़ीसादड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस अब प्रकरण में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विभिन्न थानों में दर्ज हैं 17 मामले-
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उदयपुर जिले के सूरजपोल, हाथीपोल, सविना, गोगुन्दा और अंबामाता थानों के साथ चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला थाने में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और लूट सहित कुल 17 प्रकरण दर्ज हैं। इन मामलों की सुनवाई न्यायालय में विचाराधीन है।

संयुक्त टीम की रही अहम भूमिका-
इस कार्रवाई में एटीएस यूनिट उदयपुर के एएसआई दानिश खान, कांस्टेबल सलीम खान, गिरधर सिंह और राजेन्द्र सिंह तथा थाना बड़ीसादड़ी के थानाधिकारी भगवानलाल, एसआई बाबूलाल और कांस्टेबल दिनेश कुमार, बाबूलाल एवं राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE