पोलायकलां। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पोलायकलां चौकी पुलिस ने सट्टा खेलते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा उपकरण और 12,870 की नकदी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर एवं एसडीओपी बेरछा नागेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार-
पुलिस ने पोलायकलां निवासी अरविंद पिता सुंदरलाल, घनश्याम पिता शंकरलाल और जगदीश पिता रामसिंह को गिरफ्तार किया।
अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई-
पोलायकलां चौकी पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 292/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा उपकरण एवं 12,870 की नकदी जब्त की गई।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में पोलायकलां चौकी प्रभारी रमेश चंद्र यादव एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।