रतनगढ़। प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ के मार्गदर्शन में 16 अक्टूबर 2026 को अघोषित बिजली कटौती और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मोरवन मंडलम मुख्यालय पर मंडलम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में पुतला दहन किया। वहीं, बधावा ग्राम पंचायत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ के अध्यक्ष शंभू भाई चारण के मार्गदर्शन में पुतला दहन कर विरोध जताया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर बिजली और खाद नहीं मिलने से रबी की फसल की बुवाई में देरी हो रही है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू भाई चारण ने कहा कि किसानों को समय पर बिजली एवं खाद उपलब्ध नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ किसानों के हक के लिए आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करेगी।- शंभू भाई चारण, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़