BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2026, 4:01 pm
BIG NEWS : मुखबिर की सूचना से खुला बारूद के कथित कारोबार का राज, जब खेत में बने मकान पर खाकी की संयुक्त टीम ने मारी रेड तो मिली बड़ी सफलता, 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग डिटेन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस की डीएसटी और डूंगला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कसारना से गुर्जनियां जाने वाले मार्ग पर खेत में बने मकान में संचालित कथित अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार बारूदी पटाखे, पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरण बरामद किए हैं। मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस ने फैक्ट्री के कथित मुख्य संचालक को भी नामजद किया है।

मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर 2026 को डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डूंगला थाना क्षेत्र में कसारना से गुर्जनियां जाने वाले मार्ग पर एक खेत में बने मकान में बड़ी मात्रा में बारूद, गंधक और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जमा की गई है। सूचना के अनुसार, वहां बिना अनुमति पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था।

सूचना की पुष्टि के बाद डीएसटी चित्तौड़गढ़ और डूंगला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हिम्मत सिंह राजपूत के खेत पर बने मकान में नियमानुसार दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां बड़ी मात्रा में बारूद, तैयार पटाखे, पटाखों की नलियां, सुतली और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री मिली। पुलिस ने समस्त सामग्री जब्त कर मौके पर मौजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

बारूद, तैयार पटाखे और निर्माण सामग्री जब्त-
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान तैयार सुतली बम से भरे तीन प्लास्टिक कट्टे, बारूदी नलियों वाले नौ कट्टे, बारूद से भरे 14 कट्टे और दो कार्टन बरामद किए गए। इसके अलावा पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सुतली के 11 कट्टे, खाली पटाखा नलियों के 25 कट्टे, पीले पाउडर के 15 कट्टे तथा अन्य कच्चा माल और उपकरण जब्त किए गए।

मौके से पटाखे पैक करने वाले रैपर, प्लास्टिक टब, पेस्ट, बत्तियां और अन्य सामग्री भी मिली। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

बिना अनुमति सुनसान स्थान पर चला रहे थे फैक्ट्री-
पुलिस के अनुसार, आरोपी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में बने मकान में बिना अनुज्ञापत्र बारूद जमा कर अवैध रूप से पटाखे तैयार कर रहे थे। तैयार माल को बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने आशंका जताई कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का अनुचित तरीके से भंडारण किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। समय रहते कार्रवाई कर संभावित खतरे को टाला गया।

ये 9 आरोपी गिरफ्तार-
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें प्रवेश नागले (23), आदिल खान (22) और देवेंद्र नागले (36), निवासी रेटा खुर्द, थाना सिविल लाइन, जिला हरदा (मध्य प्रदेश); रविंद्र संखपाल (22), करण संखपाल (19) और बाबू संखपाल (40), निवासी छोटा बोरगांव फतेहपुर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश); संतोष मसाने (18), निवासी बाड़ा जैनाबाद, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश); रोहित भाटिया (21), निवासी मंडेर, जिला दाहोद (गुजरात); तथा अरमान खान (19), निवासी उल्हरदा मोहल्ला, डबल फाटक, हरदा (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने दो नाबालिगों को भी डिटेन किया है।

मुख्य संचालक की भूमिका की जांच-
पुलिस ने मामले में कथित मुख्य संचालक और हैंडलर को नामजद किया है। उसकी भूमिका और पूरे नेटवर्क के संबंध में जांच की जा रही है।

डीएसटी प्रभारी की विशेष भूमिका-
इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व वाली टीम की विशेष भूमिका रही। डूंगला थाना पुलिस की टीम में एएसआई सुमेर सिंह, एएसआई बाबूलाल, हेड कांस्टेबल ललित कुमार तथा कांस्टेबल ओमप्रकाश, जितेंद्र, अनिल, जयप्रकाश, मेघचंद और रामधन शामिल रहे।

डीएसटी चित्तौड़गढ़ की टीम में एएसआई सूरज कुमार के साथ कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अरविंद, जगदीश, कृष्णकांत, रमेश और अशोक ने कार्रवाई में सहयोग किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE