BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2026, 7:49 pm
BIG NEWS : मक्का की फसल के पीछे छिपा था करोड़ों का खेल, ड्रोन ने खोला ऐसा राज कि शिवपुरिया के 4 खेतों में पहुंची पुलिस, 51 हजार पौधे देखकर अधिकारी भी रह गए हैरान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरिया के दुर्गम पठारी एवं जंगल क्षेत्र में चार अलग-अलग खेतों में गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 51 हजार हरे गांजे के पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 27.95 क्विंटल और अनुमानित मूल्य 2 करोड़ 79 लाख 50 हजार रुपये बताया गया है। मामले में संबंधित भूमि स्वामियों एवं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

ड्रोन से निगरानी, चार संयुक्त टीमों ने की कार्रवाई-
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मंगल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती, भंडारण, परिवहन एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2026 को एसडीओपी मनासा के नेतृत्व में कुकड़ेश्वर, मनासा और रामपुरा थानों के पुलिस बल की चार संयुक्त टीमें गठित की गईं। इन टीमों को ग्राम शिवपुरिया के जंगल, दूरस्थ पठारी क्षेत्रों और खेतों में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीमों ने ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी करने के साथ मौके पर पहुंचकर भौतिक रूप से तलाशी ली। इस दौरान चार अलग-अलग खेतों में पत्थरों की ऊंची कोट और मक्का की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती किए जाने का खुलासा हुआ। टीमों ने मौके से गांजे के हरे पौधे जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।

चार टीमों ने अलग-अलग खेतों से जब्त किए पौधे-
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान चार टीमों ने अलग-अलग मात्रा में गांजे के गीले हरे पौधे जब्त किए। इनमें प्रथम टीम ने 10.10 क्विंटल, द्वितीय टीम ने 6.55 क्विंटल, तृतीय टीम ने 3.55 क्विंटल और चतुर्थ टीम ने 7.75 क्विंटल पौधे जब्त किए।

पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, कुल जब्ती 27.95 क्विंटल बताई गई है। जब्त पौधों का अनुमानित मूल्य 2 करोड़ 79 लाख 50 हजार रुपये बताया गया है। मामले में चार प्रकरण दर्ज कर भूमि स्वामियों एवं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान जारी-
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, मुखबिर तंत्र सक्रिय रखने तथा ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध क्षेत्रों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, दुर्गम, पठारी और वन क्षेत्रों में तकनीक तथा प्रत्यक्ष सर्चिंग के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

इस कार्रवाई में कुकड़ेश्वर, मनासा और रामपुरा थानों के थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील-
नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने नागरिकों से मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE