BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2026, 10:52 am
BIG NEWS : ऊपर हरी मिर्ची, अंदर नशे की खेप, पुलिस की एक चेकिंग ने बिगाड़ा तस्करों का पूरा खेल, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, अब आगे की कड़ियां खंगालने की चुनौती, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नयागांव पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने हरी मिर्ची की आड़ में पिकअप वाहन से परिवहन किया जा रहा 306 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 9 लाख 18 हजार रुपये तथा पिकअप की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

वाहन चेकिंग में पकड़ाया डोडाचूरा-
पुलिस के अनुसार, 16 और 17 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात नयागांव चौकी पुलिस टीम नयागांव टोल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरी मिर्ची से भरी महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MP44 GA 2183 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में मिर्ची की आड़ में 18 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 306 किलोग्राम डोडाचूरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ सहित वाहन को जब्त कर उसमें सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मंदसौर जिले के रहने वाले हैं आरोपी-
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश पिता कन्हैयालाल नागदा (32), निवासी ग्राम मुदेड़ी, थाना पिपलियामंडी, जिला मंदसौर तथा दशरथ पिता लक्ष्मण नायक (45), निवासी ग्राम मुदेड़ी, थाना पिपलियामंडी, जिला मंदसौर के रूप में की है।

ये सामग्री की जब्त-
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 306 किलोग्राम डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 18 हजार रुपये है, महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है, तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई-
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, एसडीओपी जावद हर्ष राठौर तथा जावद थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन के निर्देशन में नयागांव चौकी पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस कार्रवाई में नयागांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह सिसोदिया और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE