मक्सी। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर एवं एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में मक्सी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 90 हजार रुपये कीमत की चोरी गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। इसे मक्सी पुलिस की लगातार पांचवीं बड़ी सफलता बताया गया है।
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी-
पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को हाईवे ब्रिज के आगे सिरोलिया रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल लेकर आए एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित गुर्जर, पिता लाइसेंसिंग गुर्जर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम रहेली, थाना बेरछा, जिला शाजापुर बताया। मोटरसाइकिल की जांच करने पर वह थाना मक्सी में दर्ज अपराध क्रमांक 271/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोरी की होना पाई गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 90 हजार रुपये कीमत की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी से अन्य अपराधों में संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में निरीक्षक मदन इवने, उपनिरीक्षक मनोहर चौहान, सहायक उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी, नरेंद्र सिंह बुंदेला एवं रणकेन्द्र सहित प्रधान आरक्षक विपिन सिंह तोमर, राजेश पटेल, रामेश्वर जाटव, आनंद शर्मा, योगेश पटेल, राजेश जाट, निलेश जामलिया एवं हिरदेश दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके अलावा महिला प्रधान आरक्षक किरण लक्षकार, चालक प्रधान आरक्षक ध्रुव यादव तथा आरक्षक नवीन यादव, अर्पित पटेल, प्रेमनारायण, अजय शर्मा एवं परेशराम ने भी कार्रवाई में योगदान दिया।