मंदसौर। शहर में जिला जेल के सामने स्थित पुलिया पर कार और बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन टक्कर के बाद सड़क पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। काफी देर तक यातायात बाधित रहा। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझाइश के बाद मामला शांत हुआ, जिसके पश्चात सड़क पर आवागमन फिर से सुचारू हो गया।