BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2026, 2:29 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की कोतवाली थाना पुलिस और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जब तस्करों ने क्रेटा कार में लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की नाकाबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए सबके होश, जानिये ऐसा क्या ले जा रहे थे, पढे़ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इस आशय के निर्देश ईकाई के समस्त थाना प्रभारियों को दिये है कि थाना क्षेत्र मे नशे के सौदागरो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे। इन्ही निर्देश के पालन मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर टी.एस. सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये 10 लाख से अधिक की राशि के अवैध नशीले पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचुरा व तस्करी हेतु उपयोग करने वाले वाहन को जप्त कर 02 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।     

 
घटना के संक्षिप्त विवरण दृइस प्रकार है कि दिनांक 26 अक्टुबर 2026 की सायं को थाना शहर कोतवाली पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति क्रेटा कार को लेकर मंदसोर से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व डोडाचुरा की तस्करी करने आने वाले है। जिनके द्वारा चार पहिया वाहन क्रेटा मे तस्करी हेतु अवैध मादक पदार्थ को छुपाकर रखा गया है।


उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना शहर कोतवाली पुलिस द्वारा हर्ष इको सिटी कोलोनी अभिनंदन नगर के पास मंदसौर से मुखबीर द्वारा बताये अनुसार एक काली रंग की क्रेटा कार को नाकाबंदी कर रोकने पर कार चालक व उसके अन्य साथी से पूछताछ करते दोनो आरोपियो ने अपना नाम 01 मोहसिन पिता बाबुभाई मंसुरी उम्र 32 साल निवासी गांधीनगर गुजरात हाल मुकाम अहमदाबाद गुजरात 02 रोहान उर्फ रिहान पिता युनुस भाई शेख उम्र 22 साल निवासी अहमदाबाद गुजरात का बताया। जिसकी तलाशी हेतु वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते आरोपियो द्वारा कार मे छुपाकर रखा 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व 08 किलोग्राम डोडाचुरा, अपराध कारित करने मे उपयोग किया गया चार पहिया वाहन काले रंग की क्रेटा कार एवं अन्य सामग्री जप्त की गई एवं आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवली पर धारा 8/18,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया है। प्रकरण की प्रारंभिक पूछताछ मे जो तथ्य सामने आये है उनके अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त किया जावेगा एवं अवैध मादक पदार्थ अफीम कहां से लाई जाकर कहां दी जाना थी इसके बारे में पता लगाया जावेगा।


आरोपी का नाम-  
01 मोहसिन पिता बाबुभाई मंसुरी उम्र 32 साल निवासी गांधीनगर गुजरात हाल मुकाम अहमदाबाद गुजरात, 02 रोहान उर्फ रिहान पिता युनुस भाई शेख उम्र 22 साल निवासी अहमदाबाद गुजरात

जप्त मश्रुका का नाम-  
100 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स किमत 10,00,000 रुपये, 08 किलोग्राम डोडाचुरा किमत 16,000 रुपये व चार पहिया वाहन काले रंग की क्रेटा कार किमत 07,00,000 रुपय,एक एप्पल कंपनी का आईफोन मोबाईल किमत 50,000 रुपये कुल जप्त मश्रुका 17,66,000 रुपये। 

सराहनीय कार्य- निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली व थाना शहर कोतवाली मदंसौर की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE