चित्तौड़गढ़। जिले की आकोला थाना पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मरों (डीपी) से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 251 लीटर चोरी का तेल, वारदात में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 60 विद्युत ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।