BREAKING NEWS
BIG NEWS : आखिर क्यों सड़कों पर उतरे न्यायिक.. <<     KHABAR : नशे की गिरफ्त से युवाओं को बचाने की पहल,.. <<     SHORT: नीमच मंडी में अचानक एक्शन मोड में पहुंचे.. <<     #देवास जिला अस्पताल की बेरहम तस्वीर,#जिला.. <<     #किसानों की पीठ पर भ्रष्टाचार का बड़ा.. <<     BIG BREAKING: MD के अचानक दौरे से नीमच मंडी में हलचल,.. <<     BIG REPORT : बाइक हटाने को कहा तो क्रिकेट का बल्ला.. <<     #मथुरा के बाद सिर्फ शाजापुर में जीवंत होती है.. <<     VIDEO: #आबकारी #कार्यालय में #अनोखा #प्रदर्शन,.. <<     BIG BREAKING : नीमच मंडी में अचानक एमडी की एंट्री से.. <<     BIG NEWS : आर्थिक परेशानी अब आंखों के इलाज में नहीं.. <<     KHABAR : सड़क हादसे में अपनों को खोने वाले परिवार को.. <<     VIDEO: 14 साल 5 महीने देश की सेवा... फिर तिरंगे में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर मेडिकल कॉलेज में 35 CHO को दिया गया VIA.. <<     BIG BREAKING : नीमच कलेक्टोरेट में आग की खबर से.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की सड़क पर उड़ रही वादो की धुल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2026, 10:33 am
BIG NEWS : 15 किलो अफीम तस्करी के मामले में बड़ा फैसला, आरोपी सुरेशचंद्र धाकड़ को 12 साल का कठोर कारावास, 1.20 लाख रुपये जुर्माना, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अफीम तस्करी के मामले में विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस बेगूं ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को 12 वर्ष के कठोर कारावास और 1 लाख 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर आरोपी को एक वर्ष का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

सीबीएन बेगूं के विशेष लोक अभियोजक उमाशंकर दाधीच ने बताया कि मामला 25 मार्च 2023 का है। सीबीएन नीमच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेगूं थाना क्षेत्र के ग्राम खरड़ी निवासी सुरेशचंद्र धाकड़ पुत्र शंभूलाल के मकान में अवैध अफीम छिपाकर रखी गई है।

सूचना के आधार पर 26 मार्च 2023 को कार्रवाई करते हुए जांच एवं जब्ती दल ने आरोपी के मकान से 15 किलो अफीम बरामद की। अफीम को आठ प्लास्टिक की थैलियों में भरकर एक प्लास्टिक के कट्टे में छिपाया गया था। एनडीपीएस एक्ट 1985 के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ जब्त किया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस बेगूं नीरज कुमार ने आरोपी को दोषसिद्ध माना। विशेष लोक अभियोजक उमाशंकर दाधीच ने प्रभावी पैरवी करते हुए न्यायालय में 102 दस्तावेजी एवं अन्य प्रदर्श साक्ष्य प्रस्तुत किए। न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 12 वर्ष के कठोर कारावास और 1 लाख 20 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया।

अफीम तस्करी के इस मामले में न्यायालय के फैसले को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अहम कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE