BREAKING NEWS
BIG NEWS : आखिर क्यों सड़कों पर उतरे न्यायिक.. <<     KHABAR : नशे की गिरफ्त से युवाओं को बचाने की पहल,.. <<     SHORT: नीमच मंडी में अचानक एक्शन मोड में पहुंचे.. <<     #देवास जिला अस्पताल की बेरहम तस्वीर,#जिला.. <<     #किसानों की पीठ पर भ्रष्टाचार का बड़ा.. <<     BIG BREAKING: MD के अचानक दौरे से नीमच मंडी में हलचल,.. <<     BIG REPORT : बाइक हटाने को कहा तो क्रिकेट का बल्ला.. <<     #मथुरा के बाद सिर्फ शाजापुर में जीवंत होती है.. <<     VIDEO: #आबकारी #कार्यालय में #अनोखा #प्रदर्शन,.. <<     BIG BREAKING : नीमच मंडी में अचानक एमडी की एंट्री से.. <<     BIG NEWS : आर्थिक परेशानी अब आंखों के इलाज में नहीं.. <<     KHABAR : सड़क हादसे में अपनों को खोने वाले परिवार को.. <<     VIDEO: 14 साल 5 महीने देश की सेवा... फिर तिरंगे में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर मेडिकल कॉलेज में 35 CHO को दिया गया VIA.. <<     BIG BREAKING : नीमच कलेक्टोरेट में आग की खबर से.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की सड़क पर उड़ रही वादो की धुल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2026, 2:25 pm
BIG NEWS : गुजरात से चोरी हुआ 55 लाख का डंपर चित्तौड़गढ़ में कैसे पहुंचा? बिना नंबर के सोहनखेड़ा-मण्डफिया रोड पर लावारिस खड़ा मिला वाहन, डीएसटी की सूचना पर भादसोड़ा पुलिस ने किया जब्त, अब सवाल, आखिर डंपर छोड़कर कहां गायब हुए चोर? पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गुजरात के दाहोद जिले के लिमड़ी थाना क्षेत्र से चोरी हुए करीब 55 लाख रुपये कीमत के डंपर को चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरामद किया है। पुलिस ने डंपर को सोहनखेड़ादृमण्डफिया रोड से लावारिस हालत में जब्त किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डंपर गुजरात के दाहोद जिले से चोरी हुआ था।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार ने भादसोड़ा थानाधिकारी को सूचना दी कि दाहोद जिले के लिमड़ी थाना क्षेत्र से चोरी हुआ करीब 55 लाख रुपये कीमत का डंपर भादसोड़ा थाना क्षेत्र में होने की संभावना है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी अक्षय कुमार ने पुलिस टीम गठित की और स्वयं के नेतृत्व में डंपर की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने भादसोड़ा चौराहा, बागुंड और सोहनखेड़ा सहित संभावित मार्गों पर तलाश की। इसी दौरान सोहनखेड़ादृमण्डफिया रोड पर बिना नंबर का एक डंपर लावारिस हालत में खड़ा मिला। मौके पर न तो चालक मौजूद था और न ही वाहन का स्वामी मिला। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए डंपर को जब्ती फर्द के माध्यम से जब्त कर लिया।

इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार की मुखबिर तंत्र से जुटाई गई सूचना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, थानाधिकारी अक्षय कुमार के नेतृत्व में भादसोड़ा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर करीब 55 लाख रुपये कीमत का चोरी का डंपर बरामद करने में सफलता हासिल की। मामले में अग्रिम अनुसंधान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
- थाना भादसोड़ा- एसआई अक्षय कुमार, हेड कांस्टेबल बालूराम, कांस्टेबल तुलछाराम और सुशील कुमार।
- डीएसटी टीम-  एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत और अशोक।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE