ग्वालियर। ग्वालियर की थाटीपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी घल्लों गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां मौका मुआयना कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से इस मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद थाटीपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और मामले से जुड़े साक्ष्य एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की अहम सफलता माना जा रहा है।