चित्तौड़गढ़। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी चित्तौड़गढ़ और चंदेरिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 12 बोर के पांच जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। फिलहाल पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।
पुलिस के अनुसार, उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गजेंद्र सिंह जौधा और ग्रामीण वृत्ताधिकारी दिनेश सुखवाल (आरपीएस) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
चंदेरिया थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक भरत सिंह पुलिस जाप्ते के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार ने सूचना दी कि चंदेरिया कस्बे में अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोशन लाल सुवालका और उसके पुत्र अमित सुवालका को बिना अनुज्ञा पत्र के 12 बोर के पांच जिंदा कारतूस अपने कब्जे में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी-
- रोशन लाल पिता रतन लाल सुवालका (62), निवासी सांवरिया कॉलोनी, चंदेरिया।
- अमित पिता रोशन लाल सुवालका (25), निवासी सांवरिया कॉलोनी, चंदेरिया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ चंदेरिया थाने में प्रकरण संख्या 230/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और 5/25 में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम-
कार्रवाई में चंदेरिया थानाधिकारी भरत सिंह, डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार, डीएसटी के कांस्टेबल अरविंद कुमार, कृष्णकांत और अशोक कुमार शामिल रहे। इसके अलावा चंदेरिया थाने से एएसआई शंकर लाल, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, ईश्वर, गोगराज, रमेश, करण और महिला कांस्टेबल कृष्णा ने भी कार्रवाई में भूमिका निभाई।