BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2022, 12:32 pm
REPORT : अरनिया महादेव से उज्जैन जाने वाली भारत जोड़ो (संदेश) यात्रा मोरवन पहुंची, अब तक 71 किमी की यात्रा हो चुकी है पूर्ण, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। नीमच जिले में सिंगोली तहसील क्षैत्र के अरनिया महादेव से उज्जैन जाने वाली  भारत जोड़ो (संदेश) यात्रा 71 किलोमीटर का सफर तय करते हुए शुक्रवार को मोरवन पहुंची। जो 13 नवंबर रविवार को पुनः रवाना होकर सरवानिया और जावद होते हुए गुरुवार शाम नीमच पहुंचेगी।
भारत जोड़ो (संदेश) यात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे रतनगढ़ से शुरू हुई जो नगर भ्रमण के बाद डिकेन और दड़ौली होते हुए मोरवन पहुंची।
यात्रा में शामिल पदयात्रियों का जगह जगह पुष्पहार और स्वल्पहार के साथ सम्मान किया गया। यात्रा शाम करीब सवा 7 बजे मोरवन पहुंची जहां उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रियों का स्वागत सत्कार किया।तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ता निलेश रावल ने आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए आपसी एक जुटता पर बल दिया।
निलेश रावल ने बताया की अरनिया महादेव से शुरू हुई इस यात्रा ने कार्यकर्ताओं को नेताओं की बजाय तिरंगे के साथ चलने के लिए प्रेरित किया है। शुक्रवार को रतनगढ़ से शुरू हुई पदयात्रा में 8 वर्षीय बालक अलफेज भी शामिल था जिसने झांतला से यात्रा में शामिल होते हुए अब तक 51 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण की है।
बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन और संदेश प्रसारित करते हुए देश के अलग अलग हिस्सों में संदेश यात्रा निकाली जा रही है।पदयात्रा में भारत जोड़ो यात्रा के रतनगढ़ ब्लॉक समन्वयक सुरेश शर्मा और सिंगोली ब्लॉक समन्वयक बालकिशन धाकड़, सह समन्वयक मुजीबुर्रहमान खान और इकबाल मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE