BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2022, 5:54 pm
KHABAR : किसान मोर्चा के नेता स्व बलवंतदास के घर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, शोक संतप्त परिवार का जाना दुःख, हर संभव मदद के लिए प्रभारी मंत्री सहित कलेक्टर एवं एसपी से की बात, पढ़े हरिओम माली की खबर  

Share On:-

जीरन। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार आज़ जैसे ही भोपाल बैठक से लोटे वैसे ही सीधे भाजपा कार्यकर्त्ता और किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष स्व बलवंतदास बैरागी के निवास स्थान कुचदौड़ पहुंचे। 

पाटीदार ने उनके परिवार जनों के बिच मे बैठकर उनके दुख दर्द को सुना, उनके बेटे कुलदीप, उनके भाई, उनकी बेटियां परिवार के अन्य सभी सदस्य, उपस्थित लोगो से लम्बी बातचीत के दोरान उन्होंने समस्या को बारीकी से सुना। इस बिच पाटीदार बहुत ही भावुक हो गए। उन्होंने परिवार के लोगो के बताये अनुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर को फोन लगाया ओर विवादित रास्ता अतिशीघ्र खोलने हेतु कहा। जिला कलेक्टर ने कहा की अतिशीघ्र एक दल गठित किया जाकर समस्या का समाधान किया जायेगा। इसके उपरांत दोषी लोगो के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक से भी बात की ओर कहा की दोषियों को नहीं बचाया जाये और ठोस और वैधानिक कार्यवाई जल्दी की जाये। साथ ही आर्थिक मदद के लिए प्रभारी मंत्री से भी बात की। फोन पर स्व बलवंतदास के पुत्र कुलदीप से भी प्रभारी मंत्री की बात करवाई तथा उनसे निवेदन किया की प्रशासनिक अधिकारियो को जल्द ही समस्या के निराकरण के लिए निर्देशित करें।  

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की दुख की इस घड़ी मे, मै और पूरी भारतीय जनता पार्टी इस परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तैयार है। भाजपा हर कार्यकर्त्ता के साथ खड़ी है और हमेशा रहेगी, कोई अकेला ना समझें। इस प्रकार की घटना की पुनरावृति न हो, यें हम सब का कर्तव्य भी है। 

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया, स्वपनील वधवा, प्रवीण अरविन्देंकर, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नवल गिर गोस्वामी, सरपंच प्रतिनिधी दुर्गाशंकर मेघवाल, राजेंद्र मुकाती, अजय पाटीदार, श्याम पाटीदार, पंकज पुनी और भाजपा कार्यकर्त्ता परिवार के दुख दर्द बांटने में साथ उपस्थित रहे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE