BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2022, 2:12 pm
KHABAR : पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को शिद्दत से याद किया कांग्रेसजनों ने, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्त्ता, पढ़े मुश्ताक़ अली शाह की खबर  

Share On:-

नीमच। नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती स्थानीय गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर मनायी गयी । सर्वप्रथम चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीमच शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा ने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में पंडित नेहरू ने गांधीजी के सहयोगी के रूप में कार्य किया। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश ने चौमुखी विकास किया। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर, देश को आत्मनिर्भर बनाया। 

प्रदेश सचिव उमरावसिंह गुर्जर ने बताया कि नेहरू ने भारत को सही तरीक़े से गठित कर एक मज़बूत राष्ट्र की नींव रखी। भारत को आर्थिक रूप से निर्भीक बनाने के लिये भी आपका अहम योगदान रहा। आपने शांति एवं संगठन के लिये गुट-निरपेक्ष आंदोलन की रचना की। ज़िला महामंत्री ओम शर्मा ने कहा कि वर्तमान भाजपा नेता नेहरू पर उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में भ्रष्टाचार में लिप्त होने का झूठा आरोप लगा कर बदनाम करने का प्रयास कर रही है। जबकि नेहरू ने उनकी सम्पति 200 करोड़ का 98 प्रतिशत 196 करोड़ देश को समर्पित किया था। 

प्रदेश सचिव अनिल चौरसिया ने नेहरू को शांति का दूत बताते हुए कहा कि उनके द्वारा रचित पुस्तक भारत एक खोज प्रत्येक देशवासी को पढ़कर उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकर उनके द्वारा किये गये विकास कार्य को जानना चाहिये।
कार्यक्रम को ग्रामीण अध्यक्ष नाथु सिंह राठौर, देवेंद्र परिहार, कमल मित्तल, योगेश प्रजापति, मनोहर अम्ब, साबिर मसूदी, पृथ्वी सिंह वर्मा, सलीम ख़ान ने संबोधित किया।
वरिष्ठ कांग्रेस साथी कमल मित्तल के नीमच फुटकर व्यापारी एसोसिएशन के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों द्वारा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
          
कार्यक्रम में महेश वीरवाल, प्रभु चंदेल, बृजेश मित्तल, बलवंत पाटीदार, धर्मेंद्र परिहार, गजेंद्र यादव, इलियास क़ुरैशी, रवि अम्ब, मोनू लोक्स, पार्षद भारत अहीर, मोहम्मद हुसैन कारपेंटर, जिनेंद्र नागौरी, अमर सिंह जयंत, मम्मू पठान, राज़ शर्मा, डा इमरान ख़ान, जावेद दुर्रानी, विक्रम घेघट, ललित शर्मा, बद्रीप्रसाद आचार्य, एड मो मिर्जा बैग सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजीत सिंह तंवर ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE