नीमच। मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन द्वारा जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सेक्टर क्रमांक 4 के प्रभारी नवनीत परमार द्वारा ग्राम धामनिया में प्रस्फुटन समितियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बंबोरा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चीताखेड़ा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धामनिया, झांझरवाडा, बमोरी के पदाधिकारी उपस्थित थे। नवांकुर संस्था प्रभारी नवनीत परमार ने सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया।
आज की बैठक में समृद्धि, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, सामाजिक समरसत्ता, नशा मुक्त अभियान व स्वच्छता अभियान महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा आदि विषयों के बारे में जागरूक किया। शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना व शासन की योजनाओं का हितग्राही को लाभ मिले।
इस दौरान सेक्टर प्रभारी नवनीत परमार, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बमोरा के अध्यक्ष द्वारकादास, धामनिया अध्यक्ष श्याम सिंह, बमोरी के रघुवीर सिंह, झांझरवाड़ा के अध्यक्ष भगत सिंह, राहुल एवं रोहित आदि उपस्थित थे।
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी ने नशा मुक्त शपथ ली। उक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष अनूप सिंह चौधरी ने दी।