BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 4:39 pm
KHABAR : शहर के लोहा व्यापारी के साथ बीजेपी पार्षद ने की मारपीट, आक्रोशित समाजजन ने कोतवाली में दिया आवेदन, पार्षद पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मन्दसौर। शहर में लोहा व्यापारी हातिम बोहरा के साथ की मारपीट की घटना हुई है। विवाद रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ है। नयापुरा बीजेपी पार्षद शाहिद सहित 8 से 10 लोगों ने मिलकर व्यापारी बोहरा के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 

बताया गया कि नयापुरा में पार्षद बनने के बाद से ही शाहिद गुंडागर्दी कर रहा हैं और क्षेत्र में सट्टे का खुलेआम संचालन भी पार्षद के सानिध्य में हो रहा है। बीजेपी पार्षद अपने पद का गलत उपयोग कर रहा है। ऐसी घटनाए सामने आने से लोगों में आक्रोश है। जिससे आक्रोशित होकर सभी बोहरा समाज के लोग शहर कोतवाली पहुंचे और थाने पर पार्षद के खिलाफ आवेदन दिया गया। 

हातिम बोहरा ने बताया कि मेरा लोहे का व्यापार है। नयापुरा में मेरे किसी व्यक्ति से बकाया लेनदेन था। जब पैसे मांगने गया तो बीच में आकर पार्षद और उसके अन्य साथी जबरन मारपीट करने लगे। जबकि पार्षद शाहिद से मेरा कोई लेनदेन नही है। बताया गया कि भाजपा पार्षद द्वारा थाने पर आवेदन नहीं देने का दबाव भी बनाया गया। हातिम बोहरा के चेहरे पर मारपीट के दौरान चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि लोहा व्यापारी द्वारा  आवेदन प्राप्त हुआ है। उचित कार्यवाई की जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE