BREAKING NEWS
KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 10:47 am
BIG NEWS : साबुन बनाने के केमिकल की आड़ में हो रहा था बड़ा खेल, जब खाकी ने पिकअप को रोककर की पूछताछ तो हुआ शक, फिर जैसे ही ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए अधिकारियों के होश, जानिये 12 ड्रमों में ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहा था संजय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं मंगलवाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 3000 लीटर संदिग्ध केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट जब्त किया है। पुलिस ने केमिकल से भरी पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर केमिकल के संदिग्ध एवं चोरी का होने की आशंका जताई जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी हरिश्चन्द्र सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सूरज कुमार ने थाना मंगलवाड़ पुलिस को सूचना दी कि सतनाम होटल, रातीमंगरी के सामने एक संदिग्ध पिकअप वाहन खड़ा है। सूचना पर थानाधिकारी भवानी शंकर मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।

राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर उदयपुर-चित्तौड़गढ़ मार्ग स्थित रातीमंगरी के समीप खड़ी पिकअप की जांच करने पर चालक ने अपना नाम संजय जैन (45) निवासी महावीर भवन के पीछे, मंगलवाड़ चौराहा, थाना मंगलवाड़ बताया। वाहन में रखे सामान के संबंध में पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली तो पिकअप में 12 प्लास्टिक ड्रम मिले, जिनमें 2 पीले एवं 10 नीले रंग के ड्रम शामिल थे। प्रत्येक ड्रम में लगभग 250 लीटर केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट भरा हुआ था। चालक ने इसे साबुन निर्माण में प्रयुक्त होने वाला केमिकल बताया, लेकिन उसके परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने करीब 3000 लीटर संदिग्ध केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट एवं पिकअप वाहन को नियमानुसार जब्त कर लिया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी संजय जैन के विरुद्ध पूर्व में भी सात प्रकरण दर्ज होकर न्यायालय में विचाराधीन हैं।

उक्त कार्रवाई में थाना मंगलवाड़ के थानाधिकारी भवानी शंकर, एसआई गोकुल लाल, टंवर सिंह, श्रीभान सिंह, गजेन्द्र सिंह, गजेन्द्र कुमार, भैरूलाल (चालक) सहित डीएसटी टीम के एएसआई सूरज कुमार, आरक्षक अरविन्द्र, कृष्णकांत, अशोक, जगदीश, शीशपाल, सुरेश सुंडा, वीरेन्द्र एवं देवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE