चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक ईको कार से 14.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ एवं डीएसपी रावतभाटा शंकरलाल मीणा के निर्देशन में मंगलवार को वन विभाग चौकी श्रीपुरा के सामने डीएसटी टीम एवं भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी।
इसी दौरान एक संदिग्ध ईको कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 14.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसे पुलिस ने ईको कार सहित जब्त कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।
पुलिस टीम थाना भैंसरोड़गढ़-
थानाधिकारी कमलचंद मीणा, धर्मेंद्र सिंह, लखनलाल, ब्रजराज एवं रामरूप।
डीएसटी टीम-
हेडकांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, कांस्टेबल दुर्गाराम, दीपक, विक्रम, विजय एवं बलबीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।