BREAKING NEWS
HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 4:56 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का तस्करों पर बड़ा वार, स्कॉर्पियो में छिपाकर ले जाई जा रही थी  भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप, बड़े नेटवर्क के बेनकाब होने की आशंका, पढे रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 446 किलो 8 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर वाहन को जब्त किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन एवं डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में पारसोली थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान डीएसटी टीम से मिली सूचना के आधार पर सरहद काटूंदा मोड़ पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे 22 प्लास्टिक कट्टों में भरा कुल 446 किलो 8 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से डोडाचूरा सहित स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में आगे की जांच एवं तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई में पारसोली थाना प्रभारी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में एएसआई रामदयाल, कांस्टेबल भोमाराम, सोनाराम, दिनेश, हरदीनाराम, राकेश तथा डीएसटी टीम के हैडकांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, कांस्टेबल दुर्गाराम, दीपक, विक्रम, विजय एवं ललित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE