गरोठ। गरोठ बस स्टैंड पर सोमवार को चोरी की घटना सामने आई, जहां हथनापुर ढाबा निवासी मुन्नी बाई पति सदु का पैसों से भरा बैग अज्ञात बदमाश चोरी कर फरार हो गया। बैग में करीब 40 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।
घटना के बाद महिला ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वह गरोठ थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए बस स्टैंड एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।