BREAKING NEWS
KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2026, 11:00 am
BIG NEWS : मनासा-रामपुरा बायपास पर सीबीएन का बड़ा वार, अर्टिगा कार में इस तरह छिपाकर ले जा रहे थे मौत का सामान, बाइक से हो रही थी पायलेटिंग, अवैध मादक पदार्थ के साथ हत्थे चढ़े दो तस्कर, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मनासा-रामपुरा बायपास रोड से 194.910 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त एक मारुति सुजुकी अर्टिगा कार एवं एक टीवीएस स्टार सिटी प्लस मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। प्रकरण में अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्य प्रदेश इकाई को विशिष्ट सूचना मिली थी कि ग्राम पिपलोन से मनासा शहर की ओर एक अर्टिगा कार में अवैध डोडाचूरा ले जाया जा रहा है तथा एक काले एवं लाल रंग की टीवीएस स्टार सिटी प्लस मोटरसाइकिल उक्त वाहन की पायलटिंग कर रही है। सूचना के आधार पर सीबीएन, नीमच तृतीय खंड के अधिकारियों की एक विशेष निवारक टीम का गठन कर 20 जुलाई 2026 को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

सीबीएन अधिकारियों ने संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखकर दोनों वाहनों की पहचान की और मनासा-रामपुरा बायपास रोड स्थित ग्राम पिपलोन के समीप दोनों वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। अर्टिगा कार की गहन जांच के दौरान उसमें रखी 10 काले रंग की प्लास्टिक बोरियों एवं एक सफेद कपड़े की बोरी से कुल 194.910 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया।

कार्रवाई के दौरान तस्करी में पायलट वाहन के रूप में प्रयुक्त टीवीएस स्टार सिटी प्लस मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद बरामद डोडाचूरा एवं दोनों वाहनों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की प्रासंगिक धाराओं के तहत जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सीबीएन अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। तस्करी में शामिल अन्य व्यक्तियों, संभावित नेटवर्क एवं मादक पदार्थों के स्रोत और गंतव्य के संबंध में गहन पड़ताल की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE