BREAKING NEWS
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, कल.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में नशे पर बड़ा प्रहार, ईको कार.. <<     NEWS : 551 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : मोरवन से 16 जुलाई से लापता भेरूलाल का नहीं.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 55 आवेदकों की सुनी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में जिला पंचायत.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भीम आर्मी का 11वां स्थापना.. <<     KHABAR : सिंगोली में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व.. <<     KHABAR : सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन,.. <<     KHABAR : नामांतरण के बाद भुगतान से इनकार, किसान.. <<     KHABAR : मिशन न्यू इंडिया ने भाजपा जैसलमेर.. <<     KHABAR : लेवड़ा-धनेरियाकला गांव के खेल मैदान पर.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव में बच्चों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 5:04 pm
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नाकाबंदी में खुला नशे का राज, डस्टर कार से तस्कर को दबोचा तो लावारिस बलेनो से मिली भारी खेप, तस्करों के मंसूबों पर खाकी ने फेरा पानी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 85 किलो 707 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। बस्सी थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि बेगूं थाना पुलिस ने लावारिस बलेनो कार से भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद कर वाहन को जब्त किया है।

बस्सी थाना पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा एवं डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में थाना प्रभारी प्रेमसिंह के नेतृत्व में बस्सी थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक डस्टर कार की तलाशी ली। तलाशी में वाहन से 40 किलो 340 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी पप्पूलाल पुत्र नंदादास वैष्णव (28), निवासी पाल का खेड़ा, थाना बस्सी को गिरफ्तार कर डस्टर कार जब्त कर ली। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमसिंह, एएसआई हंसराज, कांस्टेबल महावीर, तेजपाल, मटूल एवं शोभाग के साथ डीएसटी टीम के एएसआई अजयपाल सिंह, रणवीर सिंह तथा कांस्टेबल महेश, नारायण, छोटू सिंह एवं बहादुर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बेगूं थाना पुलिस की कार्रवाई-
इसी अभियान के तहत एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ एवं डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में बेगूं थाना पुलिस ने चित्तौड़गढ़-कोटा नेशनल हाईवे स्थित सुरतपुरा के निकट एक दुर्घटनाग्रस्त लावारिस बलेनो कार की तलाशी ली। वाहन की डिक्की में रखे तीन प्लास्टिक कट्टों से 45 किलो 367 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एवं कार को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में तस्करी के नेटवर्क तथा संबंधित आरोपियों की तलाश एवं अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, एएसआई गीतालाल तथा कांस्टेबल कमलेश, राधेश्याम एवं रतन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE