BREAKING NEWS
रतलाम में शिक्षक के ट्रांसफर के विरोध में.. <<     खरगोन में रास्ता पूछने के बहाने हमला कर लूट, 36.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पहली बार हुआ सामूहिक अर्क विवाह,.. <<     खरगोन के पीपलगोन में लाखों की सीसी सड़क.. <<     VIDEO NEWS: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर नीमच में.. <<     VIDEO NEWS: जमीन सौदा बना विवाद,भुगतान मांगने पर जान.. <<     BIG NEWS : नीमच में सनातन परंपरा का अनुपम संगम, भड़ली.. <<     KHABAR : राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में भौरासा.. <<     BIG NEWS : देश की राजधानी दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : मनासा-रामपुरा बायपास पर सीबीएन का बड़ा.. <<     NEWS : जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस.. <<     NEWS : शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी,.. <<     NEWS : सालवी समाज की बैठक में तैयारियों पर मंथन,.. <<     NEWS : पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने.. <<     NEWS : नशे को न कहें, सपनों को हाँ कहें,.. <<     NEWS : वर्ष 2026-27 की भूमि बाजार दरों पर मंथन, जिला.. <<     KHABAR : आदिवासी पारधी समाज की प्रेरणास्रोत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2026, 10:50 am
BIG NEWS : नशा तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, महाराष्ट्र ले जा रहा था इतने किलो अफीम, रास्ते में ही चढ़ा नाहरगढ़ पुलिस के हत्थे, मुखबिर की सूचना ने खोला तस्करी का राज, अब सलाखों के पीछे रहेगा शांतिलाल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रदेशव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4 किलोग्राम अवैध अफीम एवं मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को 20 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की हीरो स्प्लेंडर एनएक्सजी मोटरसाइकिल (क्रमांक आरजे-09-एसएच-1996) से नाहरगढ़ होते हुए अवैध अफीम लेकर महाराष्ट्र की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर संदिग्ध वाहन चालक को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध अफीम तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। मामले में थाना नाहरगढ़ पर अपराध क्रमांक 298/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शांतिलाल (32) पिता शंकरलाल जाट निवासी ग्राम चतरा का खेड़ा, पोस्ट पोटल कला, थाना मंडफिया, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये मूल्य की 4 किलोग्राम अफीम तथा 50 हजार रुपये कीमत की हीरो स्प्लेंडर एनएक्सजी मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई में थाना नाहरगढ़ पुलिस टीम के सराहनीय योगदान की प्रशंसा की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE